Chhattisgarh: Villager killed due to attack of wild elephant, a team of 18 elephants roaming in the area
छत्तीसगढ़ : जशपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आईं हैं।जंगल मे ग्रामीण अब्रहम तिर्की उम्र 65 वर्ष की जंगली हाथी की हमले से मौत हो गई है।
जानकारी के मुताबिक घटना जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम परसाडांड की है। मृतक के स्वजनों के अनुसार अब्राहम तिर्की सोमवार की सुबह जलाऊ लकड़ी लेने जंगल गया था।
काफी देर तक घर वापस नही लौटा।परिजनों ने जंगल में उसकी खोजबीन की तो उसका शरीर क्षत -विक्षत अवस्था मे मिला। जिसकी सूचना घटना की सूचना पर वन विभाग को दी गई वन विभाग और राजस्व विभाग की टीम घटना स्थल पहुंच कर कागजी कार्रवाई की। मृतक के परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए 25 हजार रूपए की तात्कालिक आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराई गई।
एक सप्ताह में तीसरी मौत
बगीचा थाना क्षेत्र में एक सप्ताह के अंदर हाथी के आक्रमण में मौत की यह तीसरी घटना है। इससे पहले हाथियों ने रात के समय अपने बीमार बैल को दवा खिला रहे किसान को कुचल कर मार दिया था। इसी प्रकार बेटी से मिलकर घर वापस आ रहे परिवार पर भी खेत में मक्का खा रहे हाथी ने हमला कर दिया था। इससे महिला की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई थी।
विभिन्न क्षेत्रों में विचरण कर रहा हाथियों का दल
जिले के तपकरा, कुनकुरी, दुलदुला, बगीचा और कांसाबेल क्षेत्र में 18 हाथी अलग विचरण कर रहा है।बीते एक माह से जिले में हाथियों की हलचल तेजी से बढ़ी है। जानकारों के अनुसार खेतों में धान की फसल लगने के साथ ही पड़ोसी राज्य ओडिशा और झारखंड की ओर से हाथियों के आने का क्रम जारी है। इससे जन और संपत्ति नुकसान का आंकड़ा प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।
