Saturday, February 21, 2026

CG NEWS :नहर में पानी बंद,दर्जनों गाँव के किसानों को सताने लगी फसल की चिंता

Must Read

कोरबा/छत्तीसगढ़ : बरपाली, कोथारी, फरसवानी, देवलापाठ, रीवापार, सहित दर्जनों गांवों के किसान नहर में पानी नही आने से परेशान है। हल्की बरसात के बाद किसानों ने आस लगाया था की बरसात अच्छी होगी इसलिए कृषि कार्य जोरो से करना शुरु कर दिया था। रोपा लगाने के लिए पर्याप्त वर्षा तो हो गई थी परन्तु रोपा लगाने के बाद अचानक निकले तेज धूप से किसान परेशान है। चिलचिलाती धूप से खेत सुख रहे है और बारिश भी नही हो रही है जिससे फसल नुकसान का डर बना हुआ है। मानसून की आस छोड़ चूके किसान अब सिंचाई विभाग के नहर में पानी आने का इंतजार कर रहे है।

नहर में छोड़ा था पानी, फिर अचानक हुई घटना

सिंचाई विभाग ने कृषि कार्य के लिए पानी छोड़ा था परन्तु कुछ दिनों पहले ही एक व्यक्ति के शव की तलाश में पानी को बंद कर दिया गया था। सिंचाई विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृत व्यक्ति का शव मिल गया है और 26 या 27 जुलाई से फिर से पानी नहर में छोड़ा जा सकता है। अगर जल्द पानी कृषि के लिए नही छोड़ा गया तो कई किसानों के फसल बर्बाद हो सकते है।

कृषि कार्य पिछड़ा, 40 प्रतिशत किसानों ने अभितक नही लगाया धान

मानसून की आस में बैठे ज्यादातर किसानों को मानसून से कोई ख़ास फायदा नही हो रहा है जिसकी वजह से कृषि कार्य पिछड़ा हुआ है। 40 प्रतिशत किसानों ने अभी तक कृषि कार्य पुरा नही किया है। स्थानों पर पर खेत पूरी तरह से सुख चुके है अच्छी बारिश की संभावना में किसान प्रतीक्षा कर रहे है।

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
Latest News

फुलसरी में सप्ताहिक हाट बाजार का शुभारंभ… बड़ी संख्या में पहुंचे थे ब्यापारी

फुलसरी में सप्ताहिक हाट बाजार का शुभारंभ… बड़ी संख्या में पहुंचे थे ब्यापारी कोरबा।रामपुर विधानसभा क्षेत्र में अंतर्गत ग्राम पंचायत...

More Articles Like This