Thursday, July 31, 2025

नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी-केंद्र) के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा से की मुलाकात

Must Read

नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी-केंद्र) के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने आज भाजपा मुख्यालय में माननीय भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की।उन्होंने भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने पारंपरिक संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की। चर्चा के दौरान प्रतिनिधियों ने पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों और पहलों की सराहना की। नडडा ने पार्टी की संगठनात्मक संरचना और इसकी जमीनी गतिविधियों के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि नेपाल तेजी से विकास का मार्ग अपनाएगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार सरकार की पड़ोस प्रथम नीति के माध्यम से पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी।

सीपीएन (माओवादी-सेंटर) की उपाध्यक्ष सुश्री पम्फा भुसल प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही हैं। प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्य हैं – चक्रपाणि खनाल (सचिव), सुश्री सत्या पहाड़ी (स्थायी समिति सदस्य), रामेश्वर राय यादव (केंद्रीय समिति सदस्य) और सुरेश कुमार राय (केंद्रीय समिति सदस्य)।

यह प्रतिनिधिमंडल भारतीय जनता पार्टी के निमंत्रण पर ‘बीजेपी को जानें’ पहल के तहत भारत का दौरा कर रहा है। इस पहल की शुरुआत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भाजपा की 43वीं स्थापना पर की थी।

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
Latest News

More Articles Like This