Saturday, February 21, 2026

फुलसरी में सप्ताहिक हाट बाजार का शुभारंभ… बड़ी संख्या में पहुंचे थे ब्यापारी

Must Read

फुलसरी में सप्ताहिक हाट बाजार का शुभारंभ… बड़ी संख्या में पहुंचे थे ब्यापारी

कोरबा।रामपुर विधानसभा क्षेत्र में अंतर्गत ग्राम पंचायत फुलसरी में साप्ताहिक हाट बाजार का समारोहपूर्वक मंगलवार को शुभारंभ किया गया।इस मौके पर सरपंच श्रीमती मानती कंवर ,उपसरपंच ईश्वरदास महंत ,जनपद सदस्य महेंद्र राठिया सहित ग्राम बैगा,पटेल सहित जनप्रतिनिधियों ने भगवान श्रीराम जी की तैलीय चित्र का विधिवत पूजन कर साप्ताहिक हाट बाजार का फीता काटकर शुभारंभ किया।सप्ताहिक बाजार में कपड़ा,सब्जी,होटल,दैनिक राजमर्रा के सामानों के ब्यापारियों की भारी संख्या में दुकानें लगी थी।

5 गावों को मिलेगा लाभ

फुलसरी में साप्ताहिक बाजार खुल जाने से आसपास के फुलसरी,सरमकना,डीलाडेरा,लबेद, बसीन,घुइडाँड़,कोरवाडेरा आदि गांवो के लोगो को लाभ मिलेगा,इन गांवों के लोगों को सप्ताहिक बाजार के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी अब फुलसरी में सप्ताहिक हाट बाजार का शुभारंभ हो जाने कहि और नही जाना पड़ेगा।

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
Latest News

More Articles Like This