Saturday, February 21, 2026

छत्तीसगढ़ के इस जिले में विभिन्न ग्राम पंचायतों में 13 मार्च को लगेंगे समाधान तुंहर दुआर शिविर

Must Read

रायपुर/बालोद (INA) : बालोद जिले में समाधान तुंहर दुआर शिविर के अंतर्गत 13 मार्च को जिले के अनेक ग्राम पंचायतों में ’समाधान तुंहर दुआर’ शिविर का आयोजन किया जाएगा। अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा तोमर ने बताया कि 13 मार्च को बालोद विकासखण्ड के ग्राम पंचायत अंगारी, जामगांव बी, कन्नेवाड़ा, डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत आमाडूला, मथेना, ढोर्रीठेमा, अर्जुंदा तहसील के ग्राम पंचायत चैरेल, तिलखैरी, गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम पंचायत गोरकापार, जरवाय, चिचबोड़, गुरूर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत उसरवारा, कनेरी, कुलिया तथा मार्रीबंगला तहसील के ग्राम पंचायत  अछोली, परसाडीह ज, गारका में ’समाधान तुंहर दुआर’ शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा आयोजन को सफल बनाने हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। शिविर के लिए नोडल एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारियों की नियुक्त की गई है।

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
Latest News

More Articles Like This