INA : कर्नाटक के कनकगिरी में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए असम सीएम ने कहा आगे कहा कि सांसद राहुल गांधी पर लंदन के भाषण में अपनी टिप्पणियों में भारत को बदनाम करने का प्रयास करने का आरोप लगाया तथा दावा किया कि जब तक नरेंद्र मोदी हैं, वह कभी भी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। चुनावी राज्य कर्नाटक के कनकगिरी में एक ‘विजय संकल्प’ रैली में हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ‘हमें यहां भाजपा को सत्ता में लाना है। हमें अब बाबरी मस्जिद नहीं चाहिए, हमें राम जन्मभूमि चाहिए। राहुल गांधी ने लंदन में भारत को बदनाम करने का प्रयास किया, मगर मैं उनसे चाहता हूं कि ‘जब तक मोदी जी हैं, आप कभी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे।
आगे कहा, वह ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए कर्नाटक आते हैं और लंदन में ‘भारत तोड़ो’ के बारे में बात करते हैं। जब वे कर्नाटक आए तो मैंने उनसे पूछा कि आज भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं लेकिन 1947 में भारत को किसने तोड़ा? आपके नाना ने किया। सरमा ने आगे कहा कि राहुल गांधी ने विदेशी धरती पर भारत की संसद को अपमानित किया जबकि मोदी जी जहां भी जाते हैं, मातृभूमि की तारीफ करते हैं।
