Thursday, July 31, 2025

भारत विरोधी ताकतों की भाषा बोलते हैं राहुल गांधी: भाजपा

Must Read

नई दिल्ली (INA) : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर ‘भारत विरोधी ताकतों की भाषा’ बोलने का आरोप लगाया और कहा कि देश ने उन्हें खारिज कर दिया है, इसका मतलब यह नहीं कि उन्हें विदेशी भूमि पर लोकतंत्र का अपमान करने का अधिकार मिल गया।केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगर एक संसद सदस्य के ‘भारत विरोधी कृत्य’ की निंदा सांसद नहीं करेंगे तो लोग उनसे सवाल पूछेंगे कि वे संसद में क्या कर रहे थे ?राहुल की लंदन में की गई टिप्पणियों को लेकर भाजपा संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत से ही दोनों सदनों में हंगामा कर रही है और उनसे माफी की मांग कर रही है।रीजीजू ने कहा कि अगर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष देश को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं, तो भाजपा ना चुप बैठेगी और ना ही उन्हें माफ करेगी।लंदन में भारतीय लोकतंत्र को लेकर की गई टिप्पणी के लिए नए सिरे से राहुल गांधी को घेरते हुए केंद्रीय कानून मंत्री रीजीजू ने कहा कि भारत विरोधी ताकतों और एक ‘गिरोह’ ने विदेशी जमीन पर भारत को बदनाम करने की साजिश रची थी।उन्होंने कहा, ‘‘हम जनता के हित में बोलते हैं लेकिन भारत विरोधी ताक़तें जितनी भी हैं उन सभी की भाषा और लाइन एक है,

जो श्रीमान राहुल गांधी बोलते हैं। वही भाषा भारत के अंदर और वही भाषा भारत के बाहर… भारत के विरोध में काम करने वाले बोलते हैं। उन्हें संसद में माफी मांगनी होगी। यह हमारा कर्तव्य है कि हम उनसे माफी मांगने को कहें।’’पिछले दिनों लंदन यात्रा पर गए राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि भारतीय लोकतांत्रिक ढांचों पर ‘बर्बर हमले’ हो रहे हैं। उन्होंने यह आरोप भी लगाया था कि देश की संस्थाओं पर व्यापक हमला हो रहा है।रीजीजू ने कहा कि देश ने कांग्रेस और राहुल गांधी को खारिज कर दिया है, इसका मतलब यह नहीं कि उन्हें विदेशी भूमि पर लोकतंत्र का अपमान करने का अधिकार मिल गया।

भाषा

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
Latest News

More Articles Like This