Saturday, February 21, 2026

बिलासपुर में ‘‘शाम ए उर्दू’’ कार्यक्रम 13 मार्च को

Must Read

रायपुर/बिलासपुर (INA) : न्यायधानी में छ.ग. उर्दू अकादमी द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी उर्दू भाषा व साहित्य के विकास प्रयासों के तहत एक दिवसीय शाम-ए-उर्दू कार्यक्रम का आयोजन 13 मार्च को किया जा रहा है।कार्यक्रम लाल बहादुर शास्त्री स्कूल के पं.देवकीनंदन सभागार में शाम 6 बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छ.ग. पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छ.ग. उर्दू अकादमी के अध्यक्ष श्री इदरीस गांधी करेंगे एवं विशेष अतिथि के रूप में महापौर रामशरण यादव, नगर निगम सभापति शेख नजीररूद्दीन तथा छ.ग. उर्दू अकादमी उपाध्यक्ष डॉ. नजीर अहमद कुरैशी शामिल होंगे।
छ.ग. उर्दू अकादमी सचिव एम.आर. खान एवं सदस्य अब्दुल शाहीद कुरैशी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 13 मार्च को शाम 6 बजे 7.30 बजे तक नातगो का ऑडिशन, रात्रि 7.30 बजे से 8 बजे तक उर्दू सेमीनार, रात्रि 8 बजे से 9.30 बजे तक कुलहिन्द मुशायरा एवं सम्मान समारोह का आयोजन रात्रि 9.30 बजे से 10 बजे तक किया जाएगा।

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
Latest News

सनातन धर्म में तिलक लगाने का क्या है महत्व, आइए जाने…

What is the importance of applying Tilak in Sanatan Dharma, let's know… सनातन धर्म में तिलक लगाने की परंपरा काफी...

More Articles Like This