Friday, August 1, 2025

कलेक्टोरेट मे होली मिलन समारोह, अधिकारी और कर्मचारियों एक- दूसरे लगाए गुलाल

Must Read

कलेक्टर संजीव झा ने जिलेवासियों को होली पर्व की बधाई दी

शांति और सौहार्द्र के साथ होली मनाने तथा प्राकृतिक रंगों का उपयोग करने की अपील की

रायपुर (INA) :कोरबा कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आज होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कलेक्टोरेट में मौजूद सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने रंगो के त्यौहार होली के अवसर पर एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाया और बधाईयां दी। इस अवसर पर कलेक्टर  संजीव झा ने भी सभी अधिकारी-कर्मचारियों को गौठान में स्वसहायता समूह द्वारा निर्मित प्राकृतिक गुलाल लगाया। उन्होंने सभी को प्राकृतिक रंगों का उपयोग करने की अपील के साथ सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर द्वय विजेंद्र पाटले,प्रदीप साहू, जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर, नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय सहित सभी एसडीएम और विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे। कलेक्टर झा ने जिलेवासियों को भी रंगों के पर्व होली की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी नागरिकों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। होली के अपने शुभकामना संदेश में कलेक्टर झा ने कहा कि होली उत्साह और उमंग का त्यौहार है। यह लोगों के बीच खुशियां बांटने और आपसी भाईचारा, सौहार्द्र को मजबूत बनाने का दिन है। होली के दिन ऊंच-नीच, छोटे-बड़े, जात-पात से परे सभी लोग आपसी स्नेह के रंग में सराबोर नजर आते हैं। उन्होंने सभी लोगों से सौहार्द्रपूर्ण तरीके से सुरक्षित होली मनाने की अपील की।

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
Latest News

More Articles Like This