छ ग में एक बार फिर से टारगेट किलिंग से लोगों में दहशत है। छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओ पर टॉरगेट किलिंग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं।भाजयुमो ने
प्रदेश भर में पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।इसी कड़ी में कोरबा जिले के उरगा मण्डल में सीएम का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
भाजयुमो कार्यकर्ताओ का कहना है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश की भूपेश बघेल की सरकार के संरक्षण में प्रदेश में बढ़ रहे माफियाओं के द्वारा भाजपा के पदाधिकारियों का विगत माह से टारगेट किलिंग किया जा रहा है, और विगत दिनों भैयाथान(सूरजपुर) के भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष भाई अमन प्रताप सिंह की बेरहमी से रेत माफियाओं ने दोनों पैर तोड़ दिया गया और शासन- प्रशासन के लोग मूकदर्शक बने रहे। जिसके विरोध में छत्तीसगढ़ के सभी मण्डलों में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला दहन बस स्टैंड तिलकेजा में किया गया, एवं प्रदेश सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई।मौके पर प्रमुख रूप से किशन साव, अजय कंवर, संतोष साहू, अशोक प्रजापति, अमित कौशिक, विजय मालवीय, राम मनोहर सोनी, प्रतीक शर्मा, जय सिंह, अर्जुन केंवट, पिंटू सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

