
रायपुर(INA) :अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आज महिला सुरक्षा एवं पोषण जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया था जिसमें महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया ने कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया इस दौरान पंडरिया लोकप्रिय विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर सांसदीय सचिव श्रीमती रश्मि सिंह ,बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा,धरसीवा विधायक श्रीमती अनीता योगेंद्र शर्मा, राज्य छत्तीसगढ़ महिला आयोग के अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक, कराटे एक्सपर्ट हर्षा साहू मौजूद थीं।

